दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के 197 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जिसमें 18 सांसद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को समन करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला जिसके लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर थूका जिसके लिए उनके विरुद्ध एक आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति मांगी थी और एक हजार कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना देने की बजाय कांग्रेस कार्यकर्ता 24 अकबर रोड पर पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला।


Download Android App
Download iOS App



