हरिद्वार : ग्राम स्वराज पद यात्रा के कार्यक्रम में रानीपुर के भेल सेक्टर 3 में रानीपुर मंडल कार्यकर्त्ताओं ने यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों का स्पष्ट लाभ क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के माध्यम से जनता को मिल रहा है।
पूर्ववर्ती सरकार ने सौतेले पन का रवैया अपनाते हुए रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को बाधित किया हुआ था। महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिलने से महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।
महामंत्री अशोक मेहता ने जनहित की योजनाओं की विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए जनता के बीच विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा। यात्रा में मुख्य रूप से विरेन्द्र बोरी,हरीनाम कटियार, चतर सिंह यादव, संतोष सैनी, मनु रावत, रेनू शर्मा, तरुण मंडल, सरिता सिंह, नेत्रपाल, एस.पी.त्यागी, कैलाश भंडारी, शशिभूषण आदि उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



