बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के डेरावाल नगर में स्व. श्री भोलानाथ विज जी की पुण्यस्मृति में आज ‘सार्थक चौपाल’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने 70 साल में सिर्फ वोट लेने के अलावा कुछ नहीं किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, स्व. श्री भोलानाथ विज जी का पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित रहा। जिस समय हर कोई डर रहा था, संस्थाओं और संगठन का कार्य रुक गया था, उस समय भोलानाथ जी ने अपने जीवन की चिंता किए बगैर, चौपाल का कार्य चलाए रखा। उनका व्यक्तित्व सभी को साथ जोड़ने वाला था। वो सभी जगह एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे।
प्रदूषण से जंग : गोपाल राय बोले-दिल्ली-NCR में निर्माण कार्य और उद्योग पर लगनी चाहिए रोक
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। बांटते रहे और चुनाव में एहसान जता के वोट लेते रहे। लोगों को मज़बूत नहीं किया। नहीं तो ये स्थिति नहीं होती कि 2014 में PM मोदी को आना पड़े और 10 करोड़ महिलाओं को शौचालय देने पड़े।
उन्होंने कहा, 2014 के पहले देश कैसा होगा जब लोग अपने दैनिक जीवन के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतज़ार करते होंगे। प्रधानमंत्री ने उन्हें एहसान से नहीं दबाया बल्कि उन्हें सशक्त किया। ये बदलता भारत है। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 55 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये सालाना का हेल्थ कवरेज दिया है। पहले किसी गरीब के परिजन को कैंसर हो जाए तो उनकी जमीन तक बिक जाती थी, इलाज के लिए पैसे नहीं होते थे।


Download Android App
Download iOS App



