भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान आरक्षण के संबंध में की गई उनकी कथित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक विरोध प्रदर्शन किया।
Rahul Gandhi के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं कमलजीत सहरावत ने इस विरोध मार्च की अगुवाई की।प्रदर्शनकारियों को एक बड़े बैनर के साथ कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए देखा गया। उन्होंने Rahul Gandhi का पुतला भी फूंका और उनके खिलाफ नारेबाज की। वे उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे थे।एक बयान में बिधूड़ी ने दावा किया कि गांधी के बयान को लेकर पिछड़ा वर्ग में काफी नाराजगी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बी आर आंबेडकर द्वारा दिया गया आरक्षण भारतीय संविधान का अभिन्न हिस्सा है।बिधूड़ी ने मांग की कि गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दें।
एक बयान में सचदेवा ने कहा कि बी आर आंबेडकर द्वारा तैयार संविधान ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण की गारंटी देता है उन्होंने Rahul Gandhi से इन प्रावधानों को छूने की चुनौती दी।बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ तीन पुलिस शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से एक शिकायत उनकी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान भारत में सिखों की स्थिति पर ‘विभाजनकारी और भड़काऊ टिप्पणियों’ तथा आरक्षण समाप्त करने संबंधी टिप्पणियों के लिए है।


Download Android App
Download iOS App



