कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर होंगे। वे यहां भूमिहीनों के आंदोलन में शामिल होंगे और पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गांधी छह अक्टूबर को शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर हवाईअड्डे पहुंचेंगे,
वहां से हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचकर एकता परिषद और सहयोगी संगठनों के जनांदोलन 2018 में हिस्सा लेंगे।इसके बाद ग्वालियर होते हुए 2.30 जबलपुर पहुंचेंगे। उनका जबलपुर में रोड शो होगा, जनसभा होगी और रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के प्रवास के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



