बारिश और अवरोधकों ने सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल का माहौल ठंडा किया

Summary :

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन स्थल के एक मुख्य केंद्र सिंघू बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को माहौल कुछ ठंडा दिखाई दिया।

 केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन स्थल के एक मुख्य केंद्र सिंघू बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को माहौल कुछ ठंडा दिखाई दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसके लिए इंद्र देवता और प्रशासन द्वारा अत्यधिक अवरोधक लगाये जाने को जिम्मेदार ठहराया है। 
रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण किसान आंदोलन का केंद्र रहे दिल्ली-हरियाणा राजमार्ग पर प्रदर्शनकारी किसान अपने तंबुओं में ही रहे और सड़क खाली-खाली नजर आया। बारिश के कारण गलियों में कीचड़ और जलभराव से भीड़ कम नजर आई। हालांकि बारिश होने के बावजूद लंगर सुचारु रूप से चले। 
प्रदर्शनस्थल पर प्रादेशिक सशस्त्र बल(पीएसी) और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) सहित सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी कमी स्पष्ट नजर आयी। 

Desk Team