राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह गर्मी रही, जबकि आसमान में आंशिक रूप से बादल घिरे रहे और न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है और दिन के आखिर में कहीं बारिश तो कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे दिल्लीवासियों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।
सोमवार को दिल्ली में तपिश कम हुई है हालांकि उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



