सिडनी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट के जरिये साल का पहला खिताब जीतना चाहेंगी जबकि समीर वर्मा भी इस विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाने को तैयार है। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज सिंधू इस साल इंडिया ओपन और सिंगापुर ओपर के सेमीफाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।
इस भारतीय खिलाड़ी के लिए ज्यादा परेशानी की बात यह है कि वह कैरोलिना मारिन, कोरिया की सुंग जी ह्यून, चीन की ही बिंगजिआओ और जापान की नोजोमी ओकुहारा जैसी शीर्ष खिलाड़ियों की चुनौती से इस सत्र में पार नहीं पा सक रही। सिंधू अगर शुरूआती दौर में जीत दर्ज करने में सफल रही तो क्वार्टर फाइनल से पहले उनका सामना पूर्व ओलंपिक चैम्पियन ली शुरूइ हो सकता है।
विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज समीर शुरूआती दौर में मलेशिया के ली जी जिया से अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे। मलेशिया के इस खिलाड़ी ने सुदीरमन कप के अहम मुकाबले में समीर को हराया था।


Download Android App
Download iOS App



