दिल्ली में हुई कई जगह बारिश

Summary :

NULL

नई दिल्ली : आज तड़के से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगह बारिश हुई । दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया। इस बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्लीवासी गर्मी से बुरी तरह परेशान हो गए थे पर इस बारिश ने दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत तो जरूर दी है पर बारिश के बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी होने के आसार नजर आ रहे है वही दिल्ली के लोगो का कहना है कि जहां गर्मी से उनकी हालत बेहाल हो गई थी वही आज कि बारिश से उन्हें राहत भी मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार कि आसमान में आंशिक रूप से बादल घिरे रहेंगे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम  28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पहले ही सूचित कर दिया था कि दिल्ली में अगले 24 घंटों में बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावनाओं के साथ दिल्ली वासियो को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कल का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Desk Team