वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में राजीव सक्सेना की ED हिरासत चार दिन बढ़ी 

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने 3,600 करोड़ रूपये के अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में गिरफ्तार राजीव सक्सेना की ईडी हिरासत शुक्रवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कहते हुए सक्सेना की हिरासत बढ़ाने का आग्रह किया कि जांच एक अहम मोड़ पर है। अदालत ने इससे पहले भी सक्सेना की हिरासत चार दिन के लिए तब बढ़ा दी जब निदेशालय ने उससे कहा कि उसे इसी मामले में गिरफ्तार दिल्ली स्थित वकील गौतम खैतान के साथ सक्सेना का आमना-सामना कराना है।

खैतान इस मामले में सह-आरोपी है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि सक्सेना ने खैतान के साथ साठगांठ कर अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के करार को प्रभावित करने के लिए विभिन्न राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और वायुसेना अधिकारियों को भुगतान करने के उद्देश्य से अपराध के तहत अवैध धन के शोधन के लिए वैश्विक कारपोरेट ढांचा प्रदान किया। प्रवर्तन निदेशालय ने जो आरोपपत्र दाखिल किया है उसमें सक्सेना भी आरोपित किए गए लोगों में शामिल हैं।

Desk Team