राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के पक्ष में चुनाव प्रचार करने लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से लगातार तीन दिन ‘रोड शो’ करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य ने यह जानकारी दी।
यह उपचुनाव 23 जून को होने जा रहा है और मतगणना 26 जून को होगी
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के मार्च में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वह राजेंद्र नगर सीट से विधायक थे।
पार्टी ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 17,18,19 जून को राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे तथा पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के लिए वोट मांगेंगे, जो इस सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। ’’
आप, लगातार पिछले दो बार से इस सीट पर जीत हासिल करती आ रही है।उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।


Download Android App
Download iOS App



