रजनीकांत बीएसएफ, देसवाल बने एसएसबी के महानिदेशक

Summary :

यूपी काडर 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा ने रविवार को बीएसएफ के महानिदेश पद का कार्यभार संभाल लिया। वे बीएसएफ के 24वें महानिदेशक बनाए गए हैं।

नई दिल्ली : यूपी काडर 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीकांत मिश्रा ने रविवार को बीएसएफ के महानिदेश पद का कार्यभार संभाल लिया। वे बीएसएफ के 24वें महानिदेशक बनाए गए हैं। वर्तमान में बीएसएफ में दो लाख 65 हजार संख्या बल है जिसके जवान पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैद रहते हैं। इससे पहले मिश्रा एसएसबी के महानिदेशक पद पर बने हुए थे। वे यूपी पुलिस में डीआईजी मुरादाबाद, कोलकाता में डीआईजी सीबीआई, आईजी एसटीएफ लखनऊ और मेरठ रहे। बीएसएफ में आई भी रहे। गत वर्ष सितंबर में एसएसबी के महानिदेशक बन गए थे।

हरियाणा काडर 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरजीत सिंह देसवाल ने रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक बन गए। देसवाल ने प्रारंभिक सेवा के दौरान हरियाणा के भिवानी, रोहतक और फतेहाबाद में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अंबाला और रोहतक रेंज के आईजी बने। चार वर्षों तक वे गुरुग्राम में पुलिस आयुक्त भी रहे। चार वर्षों तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर रहे। दिसंबर, 2015 से अक्तूबर 2017 तक सशस्त्र सीमा बल में अपर महानिदेशक रहे। एसएसबी महानिदेशक बनने से पूर्व देसवाल बीएसएफ में स्पेशल डीजी मुख्यालय के पद पर बने हुए थे।

कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह अपने पद पर काम करते रहेंगे : SC

Desk Team