नई दिल्ली : होमियोपैथी एक सुरक्षित दवा प्रणाली है और लोगों को इसका उपयोग करना चाहिए। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का। होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैमुएल हनीमैन की 263वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रभावी तो है ही इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है। दिल्ली सरकार जल्द ही इसकी सुविधा मोहल्ला क्लीनिक में भी देगी। होम्योपैथी की दुनिया में भारत की रणनीतिक स्थिति विषय पर आयोजित हुई इस चर्चा के दौरान जस्ट वन ड्रॉप फिल्म भी दिखाया गया।
लॉरेल चितेन की बनाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म जस्ट वन ड्रॉप में होम्योपैथी की अनकही कहानी को जानने समझने की कोशिश की गई है। वहीं यहां आए डाॅक्टरों ने कहा कि होम्योपैथी पूरे व्यक्ति का उपचार करती है सिर्फ बीमारी का नहीं। यह दवा का खास रूप है जो बारीक खुराक से शरीर से प्रेरित करता है जिससे शरीर खुद को स्वस्थ करता है। बोर्ड ऑफ होम्योपैथी सिस्टम ऑफ मेडिसिन दिल्ली के चेयरमैन, केके जुनेजा ने बताया कि दिल्ली होम्योपैथी बोर्ड में 4000 से ज्यादा होम्योपैथी चिकित्सक पंजीकृत हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



