बीसीडी के निर्वाचित सदस्यों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन

Summary :

Reception Of Elected Members Of BCD : लॉयर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा साकेत बार के सेमिनार हाल में बीसीडी के निर्वाचित सदस्यों के स्वागत समारोह के साथ साथ बीसीडी में नामांकित हुए 40 नए अधिवक्ताओं के लिए बैंड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मनन मिश्रा, आर एस गोस्वामी, मुरारी तिवारी, राजपाल कसाना, राजेश मिश्रा, पीयूष गुप्ता, राहुल शर्मा, रमन शर्मा शामिल हुए और नए अधिवक्ताओं को बैंड बांध कर उनको उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लॉयर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बीसीडी के सदस्यो के समक्ष साकेत के अधिवक्ताओं के लिए…

Reception Of Elected Members Of BCD : लॉयर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा साकेत बार के सेमिनार हाल में बीसीडी के निर्वाचित सदस्यों के स्वागत समारोह के साथ साथ बीसीडी में नामांकित हुए 40 नए अधिवक्ताओं के लिए बैंड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मनन मिश्रा, आर एस गोस्वामी, मुरारी तिवारी, राजपाल कसाना, राजेश मिश्रा, पीयूष गुप्ता, राहुल शर्मा, रमन शर्मा शामिल हुए और नए अधिवक्ताओं को बैंड बांध कर उनको उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर लॉयर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बीसीडी के सदस्यो के समक्ष साकेत के अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की समस्या को उठाया और कहा कि जब साल 2010 में पटियाला हाउस कोर्ट से दो जिले साउथ और साउथ ईस्ट साकेत कोर्ट में ट्रांसफर हुए थे, उस समय साकेत बार एसोसिएशन में 11500 अधिवक्ता मेंबर्स थे और आज 2026 में अधिवक्ताओं की संख्या बढ़कर तकरीबन 15-16000 हजार के करीब हो गई है जबकि साकेत कोर्ट में सिर्फ 666 चैंबर हैं। ऐसे में यहां पर वकीलों के बैठने के लिए नए चेंबर ब्लॉक की सख्त आवश्यकता है।

वहीं, अधिवक्ता अनुप कालिया अधिवक्ता वरुण गोस्वामी और गीतिका गोयल ने बताया की लॉयर वेलफेयर सोसाइटी ने भारत सरकार के समक्ष अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने के लिए अधिवक्ताओं की आवाज भारत सरकार तक पहुंचाई है।

 

 

 

Sumant Chaudhary