Red Fort Security Lapse: सुरक्षा में बड़ी चूक, डमी बम नहीं पकड़ पाए, 7 पुलिसकर्मी निलंबित

Summary :

Red Fort Security Lapse: देशभर में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम के जाए रहे है। दिल्ली के लालकिला में 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते है और इसी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त की गई है। इसी बीच लाल किले में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बता दें कि सुरक्षा अभ्यास के दौरान लाल किले में तैनात पुलिसकर्मी डमी बम का पता नहीं लगा पाए। सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर दिल्ली पुलिस के अनुसार, लाल किले की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल समेत सात पुलिस कर्मियों…

Red Fort Security Lapse: देशभर में 15 अगस्त को लेकर तैयारियां और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम के जाए रहे है। दिल्ली के लालकिला में 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते है और इसी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त की गई है। इसी बीच लाल किले में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बता दें कि सुरक्षा अभ्यास के दौरान लाल किले में तैनात पुलिसकर्मी डमी बम का पता नहीं लगा पाए। सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर दिल्ली पुलिस के अनुसार, लाल किले की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

क्यों किया गया निलंबित

दिल्ली पुलिस का 15 अगस्त में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के तहत अभ्यास जारी है। पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की एक टीम ने एक अभ्यास किया, जिसमें वे डमी बम के साथ सिविल ड्रेस में लाल किला परिसर में दाखिल हुए। उस समय, लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा सके, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

सुरक्षा के दिए निर्देश

15 अगस्त को लालकिला हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहा है। साथ ही सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के लिए नए आदेश दिए गए है साथ ही पुलिसकर्मी को दोबार तैनात करने और सुरक्षा घेराबंदी को बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली में सुरक्षा में बड़ी चूक के साथ ही 5 बांग्लादेशी जबरन लालकिले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे पुलिस ने पांचो बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से बांग्लादेश के दस्तावेज बरामद किए गए है और सभी पूछताछ जारी है।

ALSO READ: Delhi E-Vidhansabha: दिल्ली विधानसभा हुई पेपरलेस, 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।