देश में कोरोना के आए नए वेरिएंट BF.7 को लेकर केंद्र सरकार के साथ ही राज्यों की सरकारें भी काफी अलर्ट दिख रही हैं। इसे लेकर राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खास सावधानी बरती जा रही है। यहां विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना के जांच के लिए खास इंतजाम किया हैं। जहां सरकार के आदेश के बाद एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग का काम जारी है। बता दें कि IGI एयरपोर्ट पर हर रोज आने वाले औसतन लगभग 25 हजार यात्रियों में से करीब दो फीसदी लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।
IGI एयरपोर्ट पर की जा रही रैंडम टेस्टिंग
जेनस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक डॉ गौरी अग्रवाल के मुताबिक, दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर औसतन लगभग 25,000 यात्री आते हैं, जिनमें से 500 यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 24 दिसंबर को बताया था कि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर चीन, हांगकांग, जापान और साउथ कोरिया समेत की दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों का कोरोना का सैंपल टेस्ट शुरू कर दिया गया है।
कोरोना के बढ़ते आंकड़े को लेकर उठाया गया कदम
चीन समेत दूसरे देशों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार कई जरूरी कदम उठा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा था कि चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों को जल्द ही अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत होगी। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इमरजेंसी बैठक के बाद कहा था कि केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
दिल्ली में अभी नए वेरिएंट BF.7 से संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं। केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक, दिल्ली में नए सभी सक्रिय केस की जीनोम सीक्वेंसिंग हो रही है। इसके साथ ही दिल्ली में हर रोज 2,500 जांचें हो रही हैं। बूस्टर डोज पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



