Rekha Gupta Slam on Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा समेत दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों के पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने के बाद हलचल मच गई है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से पार्टी की तानाशाही को सीधा झटका लगा है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में अब कोई भी ऐसा नेता नहीं बचा है जो भ्रष्ट न हो।
CM रेखा गुप्ता ने कसा तंज
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि क्रांति के नारे के साथ शुरू हुई आम आदमी पार्टी अब अविश्वास और अलगाव के कारण अपने अंत की ओर बढ़ रही है। AAP पार्टी में अब कोई आम आदमी नहीं बचा; केवल भ्रष्ट लोग ही रह गए हैं। केजरीवाल, राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों का पार्टी छोड़ना आपकी तानाशाही पर सीधा प्रहार है। दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी है।
BJP में शामिल होने का ऐलान
आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब राघव चड्डा ने कल बड़ा ऐलान करते हुए दो तिहाई सांसदो के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। बता दें कि पार्टी ने पहले राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद राघव चड्डा की पार्टी से अनबन अधिक बढ़ गई थी। कल राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हफ्तों से चल रहे विभाजन को औपचारिक रूप दिया और घोषणा की कि पार्टी के दो-तिहाई सदन सदस्य भाजपा में विलय करेंगे।
भाजपा ने गर्मजोशी से स्वागत किया
राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP में शामिल होने का ऐलान किया और बाद में पार्टी प्रमुख नितिन नबीन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए, जिन्होंने इस फैसले का स्वागत किया। इस कदम से आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं, जबकि भाजपा ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा ने इस विभाजन का खुले दिल से स्वागत किया और इसे केजरीवाल पर हमले में बदल दिया, क्योंकि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह कदम स्वाभाविक था।
ALSO READ: दिल्ली में हीटवेव से बचने के लिए CM रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को दिए निर्देश


Download Android App
Download iOS App




