पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात लगभग डेढ़ बजे हुई।
पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि मोती नगर के आचार्य श्रीभिक्षु अस्पताल से सूचना मिली कि राजेश शर्मा (32), तरुण गुप्ता (42) और चरणदीप सिंह (38) को अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वाले लोग पांडव नगर के रहने वाले थे। वहीं, झिलमिल निवासी प्रवीण सिंह (38) का उपचार चल रहा है लेकिन वह इस वक्त बयान देने की हालत में नहीं है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना शादीपुर फ्लाईओवर पर मोती नगर से पटेल नगर जाने वाले रास्ते पर हुई। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



