देहरादून : जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने एन.एच, पीडब्लूडी, एनएचआई के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व हरहाल मेें चिन्हित 13 सड़कों के अलावा आन्तरिक मार्गों में गड्डे के भरान तथा मलबा एवं अन्य सामग्री हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।
उन्होंने कहा कि आगामी 18 सितम्बर से होने वाले विधानसभा सत्र के मध्यनजर महत्वपूर्ण मार्गों में गड्डे भरान, नालियों की सफाई आदि कार्य तत्काल पूरे करें। बैठक में राजपुर रोड, बहल चौक, आराघर-रिस्पना मार्ग, सर्वे चौक- राजपुर मार्ग, फव्वारा चौक-6 न. पुलिया से रायपुर मार्ग, आईएसबीटी-रिस्पना मार्ग तथा एयरपोर्ट मार्गों पर तेजी से कार्य किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि बलराम व राजेश कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा, अरविन्द पाण्डेय, रश्मि पंत, पंकज श्रीवास्तव समेेत सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
इन्वेस्टर्स समिट की व्यवस्थाएं फुलप्रूफ हों
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



