Rohini : मुठभेड़ के बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नीरज बवानिया गैंग का शूटर

Summary :

Rohini District Special Task Force : दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग से जुड़े एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान जिगाना और ग्लॉक पिस्टल समेत पांच अवैध हथियार तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व में एएसआई अबरार की टीम ने यह कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने…

Rohini District Special Task Force : दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग से जुड़े एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान जिगाना और ग्लॉक पिस्टल समेत पांच अवैध हथियार तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व में एएसआई अबरार की टीम ने यह कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल डबास उर्फ आरडीएक्स उर्फ बलराम और राहुल सहरावत उर्फ राहुल आनंद वाटिका के पास किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में आने वाले हैं। पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन की आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

वहीं, मुठभेड़ के दौरान राहुल सहरावत को मौके से दबोच लिया गया, जबकि राहुल डबास पुलिस पर गोलियां चलाते हुए फरार होने में सफल रहा। फायरिंग के दौरान आरोपियों की एक गोली पुलिस वाहन में लगी, जबकि दो गोलियां पास में खड़ी एक हुंडई आई-20 कार में जा लगीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में एक राउंड फायर किया। इस पूरी घटना में किसी पुलिसकर्मी या आरोपी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जिगाना और ग्लॉक समेत पांच अवैध हथियार बरामद

तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जिगाना पिस्टल, एक ग्लॉक पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल, दो देसी पिस्तौल, आठ 9 एमएम के जिंदा कारतूस और दस .30 बोर के कारतूस बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार राहुल सहरावत पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जबकि फरार राहुल डबास उर्फ आरडीएक्स के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का मानना है कि दोनों गैंग के लिए हथियारों के बल पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इस संबंध में कंझावला थाने में एफआईआर के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Sumant Chaudhary