दिल्ली के चर्चित सागर हत्याकांड के बाद चर्चा में आए गैंगस्टर संदीप काला उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 7 लाख का इनामी बदमाश काला जठेड़ी रेसलर सागर का रिश्तेदार है। रेसलर सुशील कुमार ने काला जठेड़ी से खुद को जान का खतरा बताया था।
दिल्ली का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सात लाख का इनामी बदमाश है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान जठेड़ी पर कई मामले दर्ज हैं। काला जठेड़ी के गैंग में कम से कम 100 शूटर हैं। इसके साथ ही वह अब तक 25 हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
सोनीपत का रहने वाले काला जठेड़ी पर पुलिस को पहले शक था कि वह विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, लेकिन वो हरियाणा में छिपा हुआ था। रेसलर सागर धनखड़ हत्याकांड में जठेड़ी के भांजे सोनू महाल की रेसलर सुशील ने पिटाई की थी। उसके बाद काला ने सुशील को मारने की धमकी दी थी। हालांकि सुशील और काला पहले दोस्त थे।
रेसलर सुशील काला के भाई की शादी में भी गया था। शक है कि काला जठेड़ी का साथी वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा थाईलेंड में बैठा है। जबकि उसका दूसरा साथी गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में बैठकर गैंग चला रहा है। काला जठेड़ी फरवरी 2020 में फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस को नीतीश कुमार नाम के बदमाश ने बताया था कि काला जठेड़ी हरियाणा में छिपा हुआ है।
उसने दूसरे गैंग के लोगों और पुलिस को भटकाने के लिए ये बात फैलाई कि वो विदेश में है। स्पेशल सेल ने इससे पहले काला जठेड़ी गैंग के अंकित, रवि जागसी, राजन जाट, सुमित बिचपडी, अमित और सुधीर मान को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, काला जठेड़ी देश में रहकर विदेशों नम्बरों से अपने लोगों को कॉन्टैक्ट करता था।


Download Android App
Download iOS App



