Samaypur Badli Murder Case: मामूली विवाद बना मौत का सबब, समयपुर बादली में 6 नाबालिगों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या

Summary :

Samaypur Badli Murder Case: आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के समयपुर बादली इलाके में मामूली कहासुनी के बाद छह नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात गत 14 अप्रैल की है। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 वर्षीय राजीव के तौर पर की गई। डीसीपी (आउटर-नॉर्थ) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि इस बाबत समयपुर बादली थाने में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीपी फिरोज आलम की देखरेख में एसएचओ (समयपुर बादली) शैलेंद्र सिंह…

Samaypur Badli Murder Case: आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के समयपुर बादली इलाके में मामूली कहासुनी के बाद छह नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात गत 14 अप्रैल की है। पुलिस ने मृतक की पहचान 19 वर्षीय राजीव के तौर पर की गई। डीसीपी (आउटर-नॉर्थ) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि इस बाबत समयपुर बादली थाने में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीपी फिरोज आलम की देखरेख में एसएचओ (समयपुर बादली) शैलेंद्र सिंह की टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली, अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए तथा लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस को लीड मिली और वारदात में शामिल छह नाबालिगों की पहचान के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

वारदात की वजह

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने खुलासा किया है कि आपसी रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी और उसकी दादी का राजीव और उसके पिता से झगड़ा हुआ था। राजीव ने बुजुर्ग महिला के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बातें कही थीं। इस बात से नाबालिग गुस्से में था। उसने अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर राजीव की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

क्या है पूरी घटना?

डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने वारदात का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि गत 14 अप्रैल की शाम करीब 7:44 बजे समयपुर बादली इलाके में एक युवक पर चाकू से हमले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ 19 वर्षीय राजीव मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव पेशे से टेंपो चालक था। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस को जांच में पता चला कि कुछ स्थानीय लड़के राजीव के घर के पास एकत्र हुए थे, जहां उनके बीच कहासुनी हुई। अगले दिन 14 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वही लड़कों मौके पर पहुंचे और झगड़े के दौरान राजीव पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए नाबालिगों की उम्र महज 14 से 16 साल के बीच है।

यह भी पढ़ें-Delhi: एएनटीएफ का बड़ा एक्शन! तिलक नगर में एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का खेल, 2 नाइजीरियाई समेत 4 गिरफ्तार

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।