दिल्ली में भारी बारिश के बाद जगह जगह जलभराव की समस्या सामने आ रही है ऐसे में समयपुर बादली के संजय कॉलोनी में प्लॉट में पानी भर गया जिसमें डूबने से 7 साल के मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 7 साल का रेहान का खेलते समय पैर फिसल गया था और वह इसमें डूब गया जिसके बाद कुछ घंटों तक परिवार वालों ने ढूंढा तो वह भरी पाने में मिला और अस्पताल में रेहान की मौत हो गई जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
जलभराव ने मासूम की जान ली

समयपुर बादली संजय कालोनी में यह बड़ा हादसा हुए है जहां जलभराव ने मासूम की जान ले ली है। बता दें कि हादसे के समय रेहान का भाई भी उसके साथ मौजूद था और खेलते समय रेहान का पैर फिसल गया है वह इस प्लॉट में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई है। परिवार वालों ने कुछ घंटे तक ढूंढने के बाद रेहान उसी प्लॉट में मिला और उपचार के लिए बुराड़ी के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इस हादसे के बाद पुलिस का भी बयान सामने आया है और बताया कि रेहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा लेकिन प्रारंभिक जांच में रेहान की मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केस भी दर्ज कर दिया है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है और बताया जाता है कि यहां प्लॉट मे जलभराव पहले से होता आ रहा है।
छोटे भाई से पूछताछ
भारी बारिश के बाद प्लॉट में लगभग चार फुट पानी भर गया था और जिससे स्थानिय लोगों में भी गुस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है और छोटे भाई से पूछताछ की जा रही है साथ ही यह प्लॉट किसके नाम पर है उसकी भी खोज की जा रही है। मृतक रेहान का पूरा परिवार संजय कॉलोनी में रहता है।


Download Android App
Download iOS App




