नई दिल्ली : दिल्ली में बेशक इन दिनों प्रदूषण का स्तर कम हो गया हो लेकिन दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप पार्टी इस मुद्दे को लेकर अभी भी आक्रमक रुख अख्तियार किये हुए है। इस मामले को सार्वजनिक मंच पर उठाने के बाद आप इसे अब संसद में भी उठायेगी। आप के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखकर इस मामले को संसद में उठाने की स्वीकृति मांगी है।
उन्होंने पत्र में दिल्ली समेत उत्तर भारत में व्याप्त प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि अक्टूबर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 से 120 के बीच था लेकिन 15 अक्टूबर के बाद से वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से 500 के बीच आना शुरू हो गया। लगातार बढ़ते वायु सूचकांक के चलते दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो गये।


Download Android App
Download iOS App



