प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धनशोधन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उनके पति को ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी पहले ही पूनम जैन को जांच में शामिल होने के लिए 14 जुलाई को समन भेज चुकी है। ईडी ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को पीएमएलए की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया था।
1988 की धारा 13 (2) के साथ पठित 13 (1) (ई) के तहत
ईडी ने 1 जुलाई को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के दो सहयोगी वैभव जैन और अंकुश जैन को गिरफ्तार किया था।ईडी ने जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 (2) के साथ पठित 13 (1) (ई) के तहत 2017 में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। सीबीआई ने जैन, पूनम जैन और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ 3 दिसंबर, 2018 को आरोप पत्र दायर किया था।
सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और अन्य आरोपी व्यक्तियों पर भ्रष्टाचार
यह आरोप लगाया गया था कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 और 31 मई, 2017 के बीच दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी। सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और अन्य आरोपी व्यक्तियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध का आरोप लगाया था। इस साल 31 मार्च को ईडी ने जैन के स्वामित्व वाली या नियंत्रित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।


Download Android App
Download iOS App



