आज पूरे देश में सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। इस खास मौके पर दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ियों की काफी भीड़ है। जिसका असर सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर की सड़को पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है। आज मंगलवार को दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को ट्रैवेल के दौरान परेशानी हो सकती है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली एनसीआर ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही को डाइवर्ट किया है।
इन रास्तों पर जानें से बचें
बता दें कि रूट डाइवर्ट खासकर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, कालिंदी कुंज, DND फ्लाईवे और आसपास के रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग सकती है। सुबह और शाम के समय इन सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वहीं सरिता विहार, जसोला और नोएडा से लगे इलाकों में भी लोगों को आज अधिक परेशानी हो सकती है। उन्हें ट्रैफिक का सामना बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा करना पड़ सकता है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम हो तभी इन रास्तों से जाए अन्यथा न निकले। उन्होंने कहा है कि निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर रखें।
दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाले ध्यान दें!

इतना ही नहीं आज मंगलवार को दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाले लोगों के लिए बदरपुर बॉर्डर और मथुरा रोड पर भी भारी जाम मिल सकता है। आश्रम चौक से बदरपुर तक कई जगहों पर कांवड़ियों की आवाजाही की वजह से आप जाम में फंस सकते हैं। इसका असर साउथ दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले गाड़ियों पर भी पड़ने की संभावना है। वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए कुछ रास्ते बदल दिए गए हैं। कांवड़ शिविरों और शिव मंदिरों के आसपास पुलिस जरूरत के हिसाब से गाड़ियों को दूसरे रास्ते पर भेज सकती है। ऐसे में, अगर आपको एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या ऑफिस जाना हो, या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना हो, तो बेहतर होगा कि आप आम दिनों के मुकाबले घर से थोड़ा जल्दी निकलें। दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग आज मेट्रो से ही सफर करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
ट्रैफिक पुलिस की खास अपील
बताते चले कि सावन शिवरात्रि पर भारी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार और दूसरे जगहों से गंगाजल लेकर दिल्ली-एनसीआर पहुंच रहे है। शिव भक्त ‘जलाभिषेक’ के लिए अलग-अलग शिव मंदिरों में जा रहे हैं, जिससे कई इलाकों में लगातार भारी जाम हो सकती है। इसका असर सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि देर रात में भी ट्रैफिक हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ख़ास अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपनी गाड़ियां लेकर न निकले। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट्स जरूर ले लें जिससे आप ट्रैफिक में फंसने से बच सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




