सुप्रीम कोर्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई पांच अगस्त को हो सकती है। रिया ने बुधवार को शीर्ष अदालत का रुख करते हुए कहा गया था कि बिहार पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई पुलिस को स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में बिहार पुलिस जांच कर रही है। सुशांत के पिता के. के. सिंह ने रिया के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने, चोरी, धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाते हुए पटना में एफआईआर दर्ज कराई है।
चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उन्हें के. के. सिंह द्वारा झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की एकल पीठ मामले की सुनवाई करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने भी यह सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष अदालत में एक कैविएट दायर की है कि उसे पूर्व सूचना के बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जाए।
बिहार सरकार और सुशांत के पिता पहले ही कैविएट दाखिल कर चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में उस समय एक नाटकीय मोड़ आया, जब उनके पिता के. के. सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
अभिनेत्री ने गुरुवार को शीर्ष अदालत को बताया कि उन्हें जान से मारने और दुष्कर्म की कई धमकियां भी मिलीं हैं और सुशांत की मौत के कारण उन्हें गहरा आघात पहुंचा है जो कि लगातार मीडिया कवरेज के कारण कई गुना बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App



