comscore

दिल्ली समेत NCR के स्कूलों में लंबी छुट्टी का ऐलान, देखें कब तक रहेंगे बंद?

School Closed in Delhi NCR

School Closed in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि छोटे बच्चों का स्कूल जाना भी जोखिम भरा माना जा रहा है।

CBSE School Closed: विंटर वेकेशन 1 से 15 जनवरी तक

School Closed in Delhi NCR

इसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूलों में लंबी छुट्टियों की घोषणा की है। कहीं विंटर वेकेशन की अवधि बढ़ा दी गई है तो कहीं कक्षा 8 तक के स्कूलों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

School Closed: सरकारी स्कूलों में नहीं होगी इस बीच कोई पढ़ाई

दिल्ली में स्कूलों का विंटर वेकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक तय किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सभी कक्षाओं की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसी तरह हरियाणा में भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा और 16 जनवरी से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

School Closed in Delhi NCR: यूपी के कई जिलों में छुट्टी की घोषणा

School Closed in Delhi NCR 1

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी शीतलहर और घने कोहरे के कारण कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए छुट्टी घोषित की गई है। कुछ जिलों में यह अवकाश 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) में अत्यधिक ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर में यह आदेश CBSE, ICSE, IB और उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन और स्कूलों की आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखें, क्योंकि मौसम की स्थिति के अनुसार स्कूल खुलने की तारीखों में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Ola-Uber से कैसे अलग है Bharat Taxi? जानिए कितनी सस्ती और क्या हैं खास Features

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।