Karnataka Crime News: कर्नाटक के व्हाइटफील्ड इलाके के पास नेल्लाराहल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह आपसी दुश्मनी बताई गई है। मृतक की पहचान छह वर्षीय शाहजान खातून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहजान की मां का हाल ही में पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया। बताया जाता है कि बच्ची का गला रस्सी से घोंटकर मारा गया था।
Karnataka Latest News: क्या है पूरा मामला?
बच्ची के पिता इंजामुल शेख ने उसके घर से लापता होने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। डीसीपी (व्हाइटफील्ड) सैदुलु अदावत ने बताया कि बच्ची अपने घर से लापता हो गई थी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच और अन्य जानकारियों के आधार पर हमने पता लगाया कि पीड़िता किसी परिचित व्यक्ति के साथ गई थी। बाद में पुष्टि हुई कि वह एक पड़ोसी के साथ गई थी।” पुलिस टीमों ने लड़की की तलाश में इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। आधी रात के आसपास एक बोरे से लड़की का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए वैदेही अस्पताल भेजा गया।
Crime News: पुलिस अधिकारी ने घटना पर क्या कुछ कहा?
डीसीपी ने कहा कि हमने संदिग्धों की पहचान कर ली है और मामले में सुराग जुटा रहे हैं। आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में भेजी गई हैं। विस्तृत जांच जारी है। बच्ची के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लड़की का गला प्लास्टिक के तार से घोंटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी।
Karnataka Crime News: पड़ोसियों ने खोले कई संदिग्ध राज
पूछताछ के दौरान, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना से दो दिन पहले पीड़िता की मां का संदिग्धों से झगड़ा हुआ था और उनके बीच दुश्मनी थी। पुलिस को संदेह है कि इसी विवाद के कारण हत्या हुई होगी। एक अन्य मामले में कर्नाटक के तुमकुरु जिले के सिंगनाहल्ली गांव में एक पानी के टैंक में एक मां और उसके दो बच्चों के शव मिले।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान विजयलक्ष्मी और उसके दो बच्चों चेतन और चैतन्य के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि मानसिक तनाव के कारण मां ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस के अनुसार विजयलक्ष्मी के पति संपत एक निजी कारखाने में काम करते हैं। मंगलवार रात जब वे घर लौटे तो उन्हें अपनी पत्नी और बच्चे नहीं मिले और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी।


Download Android App
Download iOS App






