जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरनो को लेकर अब चर्चा और तेज हो गई है कल रात जंतर मंतर पर पहलवानों के साथ जो हुआ उसको लेकर इस मामले की चर्चा और बढ़ गई है। बताया जा रहा है बीती रात को पहलवानों के साथ पुलिस ने मारपीट की जिसकी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उनका वीडियो देखकर पहलवानों को बड़ी हस्तियों का साथ मिल रहा है। इसी कड़ी में अब इस वीडियो पर एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
गौहर खान ने पहलवानों को लेकर जताया दुख
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के रोते हुए वीडियो को समाचार एजेंसी पीटाआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को गौहर खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट किया है। और कहा है अगर इससे आपका दिल नहीं टूटता है। तो आप शायद बेजान हैं। इन एथलीटों ने इंटरनेशनल स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। दुख की बात है। वे न्याय के लिए लड़ रहे हैं। प्लीज इनकी दुर्दशा सुनें इस तरह से डब्लूएफआई चीफ (WFI) बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय रेसलर के बीच चल रहे इस विवाद पर एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी रिएक्शन दिया है।
बुधवार को पुलिस के साथ हुई थी झड़प
आपको बता दें भारतीय महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। लंबे समय से इस मामले लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। बुधवार देर दिल्ली पुलिस और धरना दे रहे पहलवानों को बीच काफी कहासुनी और झड़प हुई है थी । वहीं इसी बीच पुलिस ने गीता फोगाट को हिरासत में ले लिया है।
विनेश फोगाट को रोता देख गौहर खान ने दिया जवाब, पहलवानों के साथ मारपीट …
Summary :
जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरनो को लेकर अब चर्चा और तेज हो गई है कल रात जंतर मंतर पर पहलवानों के साथ जो हुआ उसको लेकर इस मामले की चर्चा और बढ़ गई है। बताया जा रहा है बीती रात को पहलवानों के साथ पुलिस ने मारपीट की जिसकी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।


Download Android App
Download iOS App



