दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के एक हिस्से में गुरुवार को सिग्नल संबंधी मामूली अड़चन के कारण सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक जाती है।
अधिकारी ने कहा, “मजलिस पार्क और दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस के बीच सेवा में सिग्नल संबंधी एक मामूली अड़चन के चलते विलंब हुआ। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।”
डीएमआरसी ने ट्वीट कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी। बाद में सेवा बहाल हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



