दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी कारणों से मंगलवार की शाम सेवाएं लगभग आधे घंटे तक बाधित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ द्वारका मोड़- द्वारका खंड (द्वारका सेक्टर 21 की ओर) के बीच सिग्नल संबंधी कारणों से ब्लू लाइन पर आज शाम साढ़े चार बजे से शाम पांच बजकर पांच मिनट तक सेवाएं बाधित रही।’’
ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका को नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है।
डीएमआरसी ने बताया कि इससे पहले दिन में येलो लाइन पर सुल्तानपुर और हुडा सिटी सेंटर स्टेशनों के बीच तकनीकी कारणों से सेवाएं सुबह साढ़े आठ बजे से आठ बजकर 57 मिनट तक बाधित रहीं थीं।


Download Android App
Download iOS App



