Delhi में भीषण गर्मी का कहर, आज रेड अलर्ट जारी

Summary :

Delhi में भीषण गर्मी का कहर जारी

दिल्ली में आज गुरुवार को हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 42 से ऊपर दर्ज हो सकते हैं। इस दौरान हवा 60km/hr की रफ़्तार से चल सकती है। अगर बारिश और आंधी-तूफान हुई तो दिल्ली का अधिकतम पारा गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को आगामी दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में आज गुरुवार को हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 42 से ऊपर दर्ज हो सकते हैं। जिससे लोगों को प्रंचड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने शाम तक दिल्ली के लिए धूल भरी आंधी या गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान हवा 60km/hr की रफ़्तार से चल सकती है।

Delhi में भीषण गर्मी का कहर जारी

बीते दिन का हाल

बुधवार शाम दिल्ली में करीब 40 फीसदी तक नमी दर्ज की गई, जिसके कारण से फील लाइफ तापमान करीब 52 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, नमी का लेवल अधिक बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का ज्यादा महसूस होगा और असहजता बढ़ेगी। देश के उत्तरी भागों में एक सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ की वजह नमी बढ़ रही है। आज कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

बारिश को लेकर क्या है अनुमान?

अगर बारिश और आंधी-तूफान हुई तो दिल्ली का अधिकतम पारा गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को आगामी दिनों में झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों से धूप में बाहर जाने से बचने की अपील की है। खासकर आप दोपहर के समय बाहर न निकले।

लू से बचने के उपाय

खूब पानी पिएं, भले ही आपको प्यास न लगे फिर भी पानी पीते रहें।

हल्के कलर के कपड़े पहनें और धूप में अगर बाहर निकलते है तो चश्में टोपी और जूते-चप्पल जरूर पहनें।

चाय, कॉफ़ी, शराब लेने से बचें। ये ड्रिंक्स आपको डिहाइड्रेटेड करती हैं।

हाई प्रोटीन फूड्स खाने से परहेज करें।

बासी भोजन न खाएं।

ज्यादा तकलीफ होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

दिन के समय घर की खिड़कियों को बंद रखें और रात में खोल दें ताकि ठंडी हवा आएं।

Lifestyle Tips: AC के ज्यादा पास सोना है हानिकारक, रखें इतने फीट की दूरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।