दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की बेहद शर्मनाक हार के कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया है। दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने बताया कि पांच सदसीय समिति लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सीटों से कांग्रेस प्रत्याशियों की हार पर गहन मंत्रणा करेगी।

इस समिति में परवेज हाशमी, ए. के. वालिया, योगानंद शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और जयकिशन शामिल हैं। समिति 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि समिति न सिर्फ पार्टी की हार के कारणों का विश्लेषण करेगी बल्कि संगठन को मजबूत बनाने के तरीके भी सुझाएगी ताकि 2020 विधानसभा चुनाव में जीत मिले।


Download Android App
Download iOS App



