देहरादून : मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम तथा जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पेयजल लाईन डाले जाने के कारण क्षतिग्रस्त कालीदास रोड़ का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य सम्पन्न कर सड़क समतलीकरण व पैचवर्क हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति को सुगम और सुचारू बनाए जाने हेतु पुरानी लाईनों को बदल कर नई जीआई लाईन डालने तथा कनेक्शन दिए जाने का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। जिसकी वजह से खोदी गई सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को खासी दिक्कतों को समाना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ सड़क के कारण तथा बीचों-बीच खोद दिए जोन के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
इसलिए अधिकारियों के साथ स्थल पर जा कर मौका मुआयना किया गया तथा अधिकारियों को वस्तुस्थिति का वास्तविक भान करवाया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि आगामी दो दिनों के अंदर ही सड़क के गढ्ढों के समतलीकरण व पैचवर्क का कार्य किया जायेगा। बताते चले कि कालीदास रोड का चौड़ीकरण पूर्व में ही किया जा चुका है तथा इसके मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाना है।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



