श्रद्धा मर्डर केस को लेकर जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे हत्याकांड में नए खुलासे हो रहे हैं। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने उसकी हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े किए थे, जिसके लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल हुआ था। शव को काटते हुए आफताब खुद भी घायल हुआ था। वहीं उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करने में 10 घंटे का वक़्त लगा और वो जब तक इस कृत्य को अंजाम देता रहा तब तक उसने शॉवर चलाए रखा।
अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक, आफताब ने पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उसका चेहरा जला दिया था। वहीं शव को ठिकाने लागने के लिए आरोपी ने इंटरनेट पर तरीके सर्च किए थे। उसने खुद पुलिस के सामने ये कबूल किया है।
लिव इन पार्टनर की खौफनाक हत्या
राष्ट्रीय राजधानी में 6 महीने पहले हुए महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झंकझोर के रख दिया है। महाराष्ट्र की रहने वाली 26 साल की श्रद्धा वॉकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गाला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के इरादे से उसने श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े करके जंगलों में फैंक दिया।
आरोपी की निशानदेही पर अब तक पुलिस को जंगल से तकरीबन 13 हड्डियां मिली हैं, जिसको FSL भेजा गया है। साथ ही DNA सैंपलिंग के लिए श्रद्धा के पिता का DNA लिया जा चुका है। जिससे पुष्टि हो सकती है कि क्या बरामद हुई हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। दिल्ली पुलिस को साकेत कोर्ट से बुधवार को नार्को टेस्ट के लिए व्यापक तौर से मंजूरी मिल गई है।


Download Android App
Download iOS App



