नई दिल्ली : सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार, परीक्षा परिणाम और हैप्पीनेस कक्षाओं और एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम के बारे में चर्चा के लिए अगले माह उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का सरकारी स्कूलों के प्रमुखों(प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल) के साथ विशेष इंटरेक्शन(बातचीत) होगा।
इस दौरान स्कूल प्रमुखों से शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख होने के नाते सरकार की अपेक्षाओं के बारे में भी चर्चा की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी कर सभी स्कूल प्रमुखों को शिक्षकों और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों के साथ सलाह-मशवरा कर परफोर्मा तैयार करने के लिए कहा है।
परफोर्मा में स्कूल प्रमुखों को अपने स्कूल के 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम के लिए तत्काल प्राथमिकता, इस साल के लिए योजना और अगले दो वर्षों का विजन बताना होगा। वहीं उन्हें स्कूल में दूसरे वर्ष और इसके बाद हैप्पीनेस कक्षाओं के प्लान बताना होगा। टीचर इनोवेशन फंड के तहत करवाई जा रही गतिविधियों की जानकारी और अन्य कई प्राथमिकताओं के बारे में बताना होगा।


Download Android App
Download iOS App



