दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के बाकी तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही यह बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तक पहुंच जाएगा।
हालांकि दिल्ली-एनसीआर को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। 11 जून तक आसमान साफ रहने के साथ-साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा। रविवार (13 जून) से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



