मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया से गुजर रही है और इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई उम्मीदवारों की एक कथित सूची ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस सूची का खंडन करते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। कांग्रेस की प्रदेश मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने गुरुवार को इस सूची को पूरी तरह फर्जी बताया।
राज्य के अधिकांश सोशल मीडिया समूहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की सूची वायरल हो रही है, इस सूची को कांग्रेस की गोपनीय सूची बताया जा रहा है। सूची में 230 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं जिसे लेकर कांग्रेस के दावेदारों के बीच हलचल मची हुई है।


Download Android App
Download iOS App



