Sonia Gandhi health update: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से सामने आ रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगडने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी 24 मार्च देर रात अस्पताल में भर्ती हुई। उनके इलाज की निगरानी डॉ. अनूप बसु और डॉक्टरों की टीम कर रही है। मौके पर बेटी प्रियंका गांधी और बेटा राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं।
Sonia Gandhi health update: अभी कैसी है सोनिया गांधी की तबियत?

सोनिया गांधी के हेल्थ अपडेट को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल पहले से ठीक है। उन्हें सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. अजय स्वरूप, गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन, ने सोनिया गांधी की ताजा हेल्थ अपडेट को लेकर बताया कि उनकी ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ी बिगड़ गई थी। ठंड का मौसम और प्रदूषण से इस बिमारी की खतरा बढ़ती है।
Sonia Gandhi News: इससे पहले भी हुई थी अस्पताल में भर्ती

बता दें कि सोनिया गांधी पहले भी जनवरी 2026 में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी। उस समय उन्हें सांस लेने में परेशानी आई थी। पिछले साल 2025 में भी 79 वर्षीय नेता सोनिया को पेट के संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके अलावा, 7 जून को वह हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भी सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती हुई थीं। कांग्रेस नेत्री सितंबर 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका भी गई थीं, जहां उन्होंने अपनी मेडिकल जांच कराया था, उनके साथ राहुल गांधी भी अमेरिका गए थे।


Download Android App
Download iOS App




