जसपुर : वन रेंज पतरामपुर पुलिस चैकी प्रांगण में दफन 555 मिसाइलों में से 220 मिसाइलें निकालकर, पांच किलोमीटर दूर अमानगढ़ वन रेंज गेट फीका नदी पर ले जाकर विशेष तकनीकी से सिलसिलेवार नष्ट किया गया। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इस दौरान आस-पास के इलाके को सेना ने पहले ही खाली करा लिया था। बताते चले कि बाराबंकी से आयी सेना के काउंटर एक्सपोसिव डिवाइस यूनिट के कैप्टन विकास मलिक के नेतृत्व में खुदाई कर गुरुवार को 20 मिसाइले और शुक्रवार को दो सौ मिसाइलें निकाली गई। सभी 220 मिसाइलों को एक डम्पर में लादकर अमानगढ़ वन रेंज फीका नदी में ले जाकर 15 से 25 फीट गढ्ढों में मिसाइलों को बांधकर एक बोरे में रखकर डिवाइस लगाकर विशेष तकनीकी से 700 मीटर दूर से नष्ट किया।
मिसाइलों को नष्ट करते समय नायब सूबेदार के.वी. बोसले, हेड कांस्टेबिल सैनडे ए.आर., वृक्षपाल सिंह, पी.वी, रैनपी, डीपी पाटिल लांस नायंक दीपक, मनीन्दर सिंह, एसपीआर पंकज साल्वे, मंजीत कुमार, डीजे कोकरे, सोनावेन वी.के. मंजीत, राहुल कैलाश आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व एएसपी डा. जगदीश चन्द्र, कोतवाल अब्दुल कलाम, उप प्रभारी वनाधिकारी जसपुर, प्रदूषण अधिकारी, काशीपुर ने मौ मौके का निरीक्षण कर इलाके को डेंजर जोन में तब्दील कर दिया था।
– कमल गिरि


Download Android App
Download iOS App



