नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सेवा मुहैया कराने के लिए मेट्रो सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों पर शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही अपनी सेवा शुरू करेगी।
डीएमआरसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह छह बजे तक आधे-आधे घंटे पर चलेगी और छह बजे के बाद अपनी सामान्य सेवा बहाल कर देगी।
डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ मेट्रो सेवा सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशन से कल सुबह (शुक्रवार) चार बजे योग उत्सव के लिए विभिन्न स्थानों पर जा रहे लोगों के लिए शुरू होगी।’’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरकार और विभिन्न एजेंसियों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।


Download Android App
Download iOS App



