Delhi-NCR में चली तेज धूल भरी आंधी, कई जगह हुई हल्की बूंदाबांदी

Summary :

धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से दिल्ली में तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में अंधेरा छा गया और तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है, मौसम बदलने से शाम को ही अंधेरा छा गया है। कई इलाकों में अचानक धूल भरी तेज आंधी चल रही है साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। दिल्ली समेत हरियाणा में भी धूल भरी आंधी चल रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। धूल भरी आंधी चलने से नोएडा-दिल्ली के दफ्तरों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम का मिजाज बदला

पहाड़ों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में कल से ही मौसम का मिजाज बदल गया था कल भी दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिससे दिल्ली में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में 5 से 6 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार में तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 80 लोगों की मौत

13 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में मौसम बदलने के बाद 13 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी अपना तेवर दिखा सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 17 से अप्रैल के बाद दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। इन दिनों न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।