दिल्ली-NCR में दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1

Summary :

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके शाम 4.08 बजे महसूस किए गए।   इससे पहले नेपाल था भूकंप का केंद्र इससे पहले, 3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए थे, स्थानीय लोग दहशत में अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए थे। एनसीएस ने कहा कि 3 अक्टूबर को नेपाल में आए दो भूकंपों के झटके थे – पहला 4.6 तीव्रता…

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी है। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके शाम 4.08 बजे महसूस किए गए।

 

इससे पहले नेपाल था भूकंप का केंद्र

इससे पहले, 3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए थे, स्थानीय लोग दहशत में अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए थे। एनसीएस ने कहा कि 3 अक्टूबर को नेपाल में आए दो भूकंपों के झटके थे – पहला 4.6 तीव्रता का और दूसरा रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।

Desk Team