नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को एम्स में झपटमारी की घटना में घायल महिला पत्रकार से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने पुलिस को 28 तारीख तक जवाब देने को कहा है।
बता दें कि रविवार की शाम को करीब 6 बजे एक राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी की रिपोर्टर जॉयमाला बाग्ची ऑटो से जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश चलते ऑटो में सवार पीड़िता से मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने महिला पत्रकार के हाथ पकड़कर उनको नीचे गिरा दिया था।


Download Android App
Download iOS App



