Swati Maliwal: तो इस वजह से स्वाति मालीवाल ने कहा कि पापा ने मेरा शोषण किया था

Summary :

दिल्ली महिला आयोग की हैड स्वाति मालीवाल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चर्चा में रहती है। लेकिन इस बीच उन्होंने एक एसा बयान दिया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस बयान की इन दिनों खुब चर्चा भी हो रही है। दरअसल स्वाति मालीवाल अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से हर को हैरान है । दरअसल स्वाति मालीवाल 11 मार्च को महिला आयोग की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल हुई थी।

दिल्ली महिला आयोग की हैड  स्वाति मालीवाल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चर्चा में रहती है। लेकिन इस बीच उन्होंने एक एसा बयान दिया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस बयान की इन दिनों खुब चर्चा भी हो रही है। दरअसल  स्वाति मालीवाल अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से हर को हैरान है । दरअसल स्वाति मालीवाल 11 मार्च को महिला आयोग की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल हुई थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था।  वह मुझे मारते थे।  जब भी वो घर आते थो तो मुझे बहुत डर लगता था और मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी।
 स्वाति मालीवाल ने सुनाई आपबीती
उन्होंने बताया कि तब मैं पूरी रात प्लानिंग करती थी कि जो भी आदमी महिलाओं के साथ। बच्चियों के साथ ऐसा सलूक करते हैं उन्हें सबक सिखाऊंगी।  मुझे मेरे पिता बेरहमी से पीटा करते थे। मैं कक्षा 4 तक अपने पिता के साथ रही थी।  मेरा मानना है कि जब कोई इंसान अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ सकता है। तभी उस इंसान के अंदर वो हिम्मत आती है जिससे वो पूरा सिस्टम हिला पाता हैष  शायद मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।  
जापानी महिला को रंग लगाने को लेकर बोली मालीवाल
इसके साथ ही मालिवाल ने होली की एक वायरल वीडियो पर भी बयान दिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने होली के बहाने एक जापानी महिला को रंग लगाने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वो महिला कैसे चिल्लाकर मदद मांग रही है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। हाला्कि जिन लोगों ने छेड़छाड़ की थी पुलिस ने उन्हें  गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था जिसेक बाद पुलिल ने संग्यान लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Desk Team