नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने से सेवा बाधित हो गई जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को हरियाणा के हुड्डा सिटी सेंटर से जोड़ती है। तकनीकी खराबी आने की वजह से मुसाफिरों को अपने गतंव्य स्थल पहुंचने में काफी परेशानी हुई और कई यात्री तो कुतुब मीनार स्टेशन पर फंस गए।
डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छतरपुर में तकनीकी खामी आने के बाद, येले लाइन पर रेल सेवा प्रभावित हुई। समस्या को दुरूस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हुड्डा सिटी सेंटर और सुल्तानपुरी के बीच तथा समयपुर बादली एवं कुतुब मीनार के बीच ट्रेनों को अस्थायी तौर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘ सुल्तानपुरी और कुतुब मीनार के बीच कोई ट्रेन नहीं चल रही है।’’


Download Android App
Download iOS App




