पूर्वी दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रणदीप भाटी-अनिल दुजाना गैंग के कांट्रेक्ट किलर एवं शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी निवासी रूपी उफ्र सुनील भाटी (28) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार जनवरी को बादलपुर इलाके से धर्मेंद्र उर्फ धर्मी नामक बदमाश को अगवा कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। यूपी पुलिस ने सुनील की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
डीसीपी क्राइम ब्रांच डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि कुख्यात बदमाश सुनील भाटी को एसीपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय त्यागी की टीम में शामिल एसआई अर्जुन सिंह, हवा सिंह, एएसआई मो. सलीम, सत्यवान, एचसी शशिकांत कांस्टेबल कुल्दीप कुमार आदि ने गुप्त सूचना के बाद हसनपुर डीपो के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गत चार जनवरी 2019 को विवेक सिंह व उसके दोस्तों की रास्ता देने को लेकर बादलपुर में धर्मेंद्र उर्फ धर्मी से कहासुनी हुई थी।
इस रोडरेज में खूब बवाल हुआ। विवेक ने घटना की जानकारी जेल में बंद रणदीप और बदमाश भूपेंद्र को दी। रणदीप ने जेल से ही धर्मी को धमकाया। उसी दिन आरोपी विवेक व उसके साथियों ने जिनमें रूपी भी शामिल था। उसी रात धर्मी को उसके घर से अगवा कर लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव को घर से कुछ किलोमीटर दूर फेंक दिया।


Download Android App
Download iOS App



