मोदी सरकार फेल, जनता का निकला तेल : तेजस्वी यादव

Summary :

तेजस्वी यादव ने कहा सरकार और माफिया के बेमेल ठगबंधन ने तेल के खेल में जनता का तेल निकाल दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पेट्रोलियम पदार्थो की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि सरकार और माफिया के बेमेल ठगबंधन ने तेल के खेल में जनता का तेल निकाल दिया है।

तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, ‘सरकार और माफिया के बेमेल ठगबंधन ने तेल के खेल में जनता का तेल निकाल दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों खासकर पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का असर अब दिखने लगा है। बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा के सामानों की कीमतें आसमान छू रही है लेकिन सरकार केवल जुमलेबाजी करने में व्यस्त है।’

उन्होंने मोदी सरकार को पूरी तरह विफल करार दिया और कहा कि मोदी सरकार में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘मोदी सरकार फल, महंगाई रेलमपेल, कीमतें भागम भाग, जुमलेबाजी ठेलम ठेल।’

तेजस्वी यादव के ट्वीट से पूर्व राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मुद्दे पर ट्वीट किया गया, ‘एक तरफ तेल का कुआं और दूसरी तरफ महंगाई की खाई। आम आदमी का तेल निकाल रही सरकार।’ भोजपुरी भाषे में कहा गया, ‘बताईं, गरीब कहां जाई (बताइये, गरीब कहां जाये)।’

‘राक्षस राज’ में बदल गया बिहार : तेजस्वी यादव

Desk Team