तेलंगाना सरकार अपने मंत्रिमंडल की बैठक में तमाम अटकलों से परे विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित कर सकती है जिससे राज्य में चुनाव कराने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
राज्य में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) की विशाल रैली‘ निवेदन सभा‘ की शुरुआत से पहले मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं को मंजूरी दी गयी। मंत्रिमंडल ने अर्चकों (पुजारी) की सेवानिवृति आयु मौजूदा 58 से 65 वर्ष करने, आशा वर्करों की पारिश्रमिक 6000 से बढ़कर 7500 रूपये करने तथा गोपाल मित्र कर्मियों की पारिश्रमिक 3500 रूपये मासिक से 8500 रूपये बढ़ये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने हैदराबाद में पिछड़ वर्ग भवन के निर्माण के लिए 71 एकड़ भूमि और 70 करोड़ रूपये की भी मंजूरी दी है।
तेलंगाना के 16 जिलों में भारी वर्षा की संभावना : मौसम विभाग
राज्य सरकार के मंत्री ई राजेन्दर, टी हरीश राव और के श्रीहरि ने बैठक में लिए गये निर्णयों की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और इसके बाद वह‘ निवेदन सभा‘ में शामिल होने के लिए रैली स्थल कोंगारा कलान के लिए रवाना हो गये।


Download Android App
Download iOS App



